Enter your email address:

Enter your one Mail ID and receive updated posts of the blog in your Inbox.

कला की नवीनता India’s Got Talent on COLORS TV

Saturday, August 8, 2009

India Got Talent

भारत देश के TV Show के इतिहास में पहली बार कुछ नया हो रहा है। India's Got Talent या India Got Talent जैसे Reality TV Show, COLORS TV channel पर अपना रंग जमा रहा है। इसका मानना है कि हुनर ही Winner है। इसे विस्तृत में कहा जाए तो यह होता है, जिसके पास कला है वही विजयी है। India's Got Talent या Maruti Suzuki Presents India Got's Talent प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 9 बजे COLORS TV Channel पर प्रसारित किया जाता है। इस शो को तिन जजों - Sonali Bendre, Shekhar और Kiran Kher द्वारा चलाया जाता है। इस शो के कर्ता-धर्ता के रूप में Roshni Chopra, Nikhi Chinnapa और Ayushman Khurana कार्यरत है। Roshni Chopra मुख्य रूप से India's Got Talent के उपभाग - India's Got More Talent में काम कर रही है।

इस शो का नयापन यह है की इसमे भाग लेने वालें कला के प्रत्येक क्षेत्र से आए है। यह मंच कलाकारों को समूह में या व्यक्तिगत, दोनों रूपों में भाग लेने की आजादी देता है।

India's Got Talent में कलाकारों को चुनने के लिए पूरे देश में परिक्षण का आयोजन किया गया था। इसमें पास हुए जितने भी सामूहिक या व्यक्तिगत कलाकार है उन्हें सेमीफाइनल के 5 भागो में बँटा गया है। अभी सेमीफाइनल राउंड चल रही है और कलाकार जनता के वोटो के बदौलत फाइनल में पहुँच रहे है। कुल 10 समूह या व्यक्ति कलाकार फाइनल राउंड में जायेंगे। खास बात यह है की इस Reality TV Show को भी जनता के वोट पर ही निर्भरता है।

कला जीवन के हर भाग से होकर गुजरता है, तभी तो इस शो में सिर्फ़ गाना या नाचना कला नहीं मना जा रहा है, बल्कि इसमे कला को सम्पूर्णता में परोसा गया है।

India's Got Talent Hunner ही Winner है भारत की पहली शो है जो कला के व्यापक रूपों को दिखता है। इस शो में भाग लेने वाले समूह भारत देश के विभिन्न भागों को कलात्मक रूपों में बखूबी दिखाया गया है। प्रतिभा के जितने सारे आयाम यहाँ पर देखने को मिला है शायद ही कोई व्यक्ति अपने जीवन में कभी कहीं और देखा होगा। भारत के संस्कृति को कलात्मक रूप में India Got Talent शो में बखूबी परोसा गया है।

हम कह सकते है की इस शो का नयापन इसके व्यापकता में विधमान है। नाच, गाना, खेल, सांकृतिक कार्यक्रम बहुत सरे कलात्मक कार्यक्रम से यह शो ओत-प्रोत है।

चलिए देखते है कि किसके पास असल मायने में हुनर है जो India's Got Talent का खिताब जीतता है और अपने साथ ५० लाख रूपये और एक मारुती कर ले जाता है

0 comments:

Followers

New Posts

Recent Comments

Content (c) 2013 Blog Expressions: Expressing Blogging Experiences. Do not copy content (text/images) without permission of the blog's owner. Use of short excerpt and links providing full and clear credit to http://blogsexpression.blogspot.in/ with appropriate and specific direction to the original content are allowed.